पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे अधिकारी के घर के ताले तोड़कर बदमाश नगदी व जेवर ले गए

रेलवे अधिकारी के घर के ताले तोड़कर बदमाश नगदी व जेवर ले गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। वैशाली नगर इलाके में शुक्रवार तड़के हुई सनसनीखेज लूट की वारदात के बाद शहर में एक और चोरी की वारदात सामने आई है। ताजा घटना शास्त्रीनगर इलाके में शुक्रवार की रात की ही बताई जा रही है। यहां बदमाश एक रेलवे अधिकारी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए की नगदी ले गए।
जानकारी के अनुसार चोरी की इस वारदात का पता तब चला जब पीडि़त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दी है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पीडित राजेन्द्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को शास्त्रीनगर पांच सेक्टर में रहने वाले राजेन्द्र ने बताया कि वह झोटवाड़ा अपने बड़े भाई के पास परिवार के साथ गया हुआ था। शनिवार सुबह जब वह घर पर वापस आया तो मकान के गेट का ताला टूटा हुआ था और अलमारी से नगदी व जेवर गायब थे।