पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे छोटे बच्चों ने इकट्ठा की १ लाख की सहायता राशि

छोटे-छोटे बच्चों ने इकट्ठा की १ लाख की सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे भी जम्मू कश्मीर में आई आपदा के लिए सड़कों पर निकल गए हैं। शहर की एक संस्था के इन बच्चों ने एक लाख 11 हजार रुपए की राशि एकत्र कर अपने संकल्प को दर्शाया है।

बच्चों का यह संकल्प तब दिखाई दिया जब वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास पहुंचे। इन बच्चों ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शनिवार को उनके सरकारी निवास पर जयपुर की राजामणी संस्थान के माध्यम से इकट्ठा किए गए एक लाख 11 हजार रुपए की राशि का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भेंट किया।
संस्थान की प्रतिनिधि एवं द लिटिल पिक्सीज प्री प्राइमरी स्कूल की निदेशक मणी सक्सेना सहित स्कूल के शिक्षकों व नन्हें बच्चों ने मुख्यमंत्री को सहायता राशि का यह चैक सौंपा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस अंशदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।