जयपुर। प्रदेश में झाड़ियों में पाए जाने वाले पिस्सू या माइट के काटने से स्क्रब टाइफस बीमारी के 150 से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। अकेले जयपुर में ही 40 केसेज आ चुके हैं।
जनवरी से अब तक इतने मामले सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट हो गया है और हड़कंप मचा हुआ है। हाल ही कोटा अस्पताल में भर्ती एक 45 वर्षीय महिला की स्क्रब टाइफस से मौत हो गई। इससे पहले बूंदी में एक और व्यक्ति मौत के मुंह में चला गया। इससे विभाग नाकाम साबित हो रहा है।
डेंगू बुखार जैसे होते हैं लक्षण
डॉक्टरों के अनुसार इस बेक्टीरिया के शिकार मरीज के डेंगू बुखार जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन यह ऑर्गन फेल्योर भी कर देता है। पहली बार जापान में 1930 में इस बीमारी की पहचान हुई थी।