पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाख ज्वैलरी का ट्रेंडी लुक,यंग गर्ल्स का भा रहा है

लाख ज्वैलरी का ट्रेंडी लुक,यंग गर्ल्स का भा रहा है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जयपुर में तैयार लाख की डिजाइनर ज्‍वैलरी।
जयपुर। पिंकसिटी की पहचान अब सिर्फ लाख की चुडि़यों के पुस्‍तैनी काम से नहीं रही, अब यहां के ज्‍वैलरी डिजाइनर मॉडर्न ट्रेंड के अनुसार लाख की डिजाइनर व फैशन ज्‍वैलरी भी तैयार कर रहे हैं। नए ट्रेंड में आए इन लाख प्रोडक्‍ट्स को अब शहर की गर्ल्‍स ही नहीं शहर के बाहर भी पहचान और सराहना मिल रही है। नए ट्रेंडी प्रोडक्‍ट्स के साइड इफेक्‍ट्स नहीं होने से युवाओं के बीच यह खासे पसंद किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि ट्रेडीशनल रूप में देखी जाने वाली लाख की ज्वैलरी यूथ को ध्यान में रख कर डिजाइन की जा रही है। लाइट वेट ईयरिंग्स, नेकलेस, ब्रेसलेट बीड कान्सेप्ट के साथ तैयार किया जा रहा है, जिसे शहर में कॉलेज गोइंग गर्ल्स के साथ कॉरपोरेट जगत में काम करने वाली महिलाएं भी खासा पसंद कर रही हैं। डिजाइनर्स इन्हें डिफरेंट कलर कान्सेप्ट के साथ कोल बीड में डिजाइन कर नए-नए एक्सपेरिमेंट के जरिए बाजार में उतार रहे हैं। रफ टेक्स्चर लुक के साथ ये काफी एलीगेंट लुक देता है।
इनके बीच है अधिक लोकप्रिय:
जयपुर सहित देशभर में यहां के डिजाइनर लाख प्रोडक्‍ट्स सप्‍लाई हो रह हैं। आम तौर पर स्टूडेंट्स या वर्किंग वुमन जो लाइट ज्वैलरी ही पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए लाख के ये प्रोडक्‍ट्स बेहतरीन ऑपशन हैं। जिन महिलाओं को ज्यादा चमक-दमक पसंद नहीं वे इस तरह की ज्वैलरी को प्रिफर कर रही हैं। ईयरिंग्स बड़ी साइज की हों या छोटी साइज की, ये पसंद के अनुसार अब आसानी से मिल जाती है।
साइड इफेक्‍ट नहीं, इसलिए और भी खास:
बीड्स लुक में शेप होने के कारण कहीं से टूट भी जाएं तो भी लुक सेम होता है। पिगमेंट कलर यूज किया जाता है जो कि बॉडी में टच होने से कोई साइड इफेक्‍ट या त्‍वाचा पर बुरा असर नहीं डालता।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स:
डिजाइनर मनीषा सिंह कहती हैं कि क्राफ्टेड प्रोडक्ट में डिजाइनिंग के बाद यंग गर्ल्स की डिमांड पर बीड्स ज्वैलरी डिजाइन की गई है। एक-एक बीड्स को तैयार कर जब उसे नेकलेस और ईयरिंग का रूप दिया गया तो बीड्स थीम ज्वैलरी को काफी सराहा जा रहा है। गोल्डन, ग्रीन, ब्राउन, रेड, येलो कलर में तैयार किए गए लाख बीड्स को कन्ट्रास्ट थीम के साथ पहना जा सकता है। मैट्रो सिटी में गर्ल्स और वर्किंग वुमन इंडियन आउट फीट और वेस्टर्न आउट फीट के साथ इन ट्रेंडी ज्वैलरी को मैच कर रही हैं।