पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब छुट्टी के दिन सुबह जल्दी होगी बिजली चोरों पर धरपकड़

अब छुट्टी के दिन सुबह जल्दी होगी बिजली चोरों पर धरपकड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अब जयपुर डिस्कॉम के इंजीनियर बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में छुट्टी के दिन सुबह जल्दी कार्रवाई करेंगे। जयपुर डिस्कॉम के सिटी सर्किल ने सभी इंजीनियरों को इंटर सबडिवीजन चैकिंग करने की प्लानिंग दी है, ताकि सबडिवीजन के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही बिजली चोरी को भी पकड़ा जा सके। इसके लिए एक्सईएन, एईएन व जेईएन को बिजली चोरी पकड़ने का टारगेट भी दिया गया है।
बिजली कंपनी के जयपुर सिटी सर्किल (जेसीसी) में करीब 10 फीसदी छीजत है। जिसमें करीब कचार फीसदी बिजली चोरी व करीब छह फीसदी सिस्टम छीजत मानी जाती है।
अब बिजली कंपनी ने सिस्टम छीजत को कम करने के लिए लाइनों को छोटी करने के साथ नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। वहीं बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चिन्हित क्षेत्र में कनेक्शनों की चैकिंग शुरू कर दी है।

जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता एस. के. माथुर का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस चैकिंग रिपोर्ट (वीसीआर) भरने के साथ ही जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना जमा नहीं कराने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।