जयपुर। वीकेआई एरिया स्थित माचेड़ा कॉलोनी में मंदिर माफी की जमीन पर बने तीन भूखंडधारियों को जेडीए ने बिना जांच किए ही सील के नोटिस थमा दिए। इससे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत फैली हुई है।
नोटिस के जवाब में भूखंडधारी जेडीए अधिकारियों को मंदिर माफी की जमीन के बारे में बता चुके हैं। अधिकारियों ने इसके बाद भी बिना जांच किए ही भूखंडधारियों शुक्रवार को फिर से नोटिस जारी कर दिया है।
स्थानीय निवासी रमेश चंद्र गर्ग, सुरेश कुमार जांगिड़ ओर मनोज शर्मा ने बताया कि जेडीए के प्रवर्तन अधिकारी जोन ६ ने आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि होने पर ९ सितंबर को नोटिस दिया। नोटिस के आधार पर व्यवसायिक गतिविधि बंद कर सूचना जेडीए अधिकारियों को दे दी। जमीन मंदिर माफी की होने से जेडीए की कार्रवाई नहीं बनती। इसके बाद भी जेडीए ने १९ सितंबर को फिर से सील की कार्रवाई के लिए नोटिस थमा दिए। जेडीए अधिकारी सील के लिए कोर्ट का हवाला दे रहे हैं, जबकि सील के बारे में कोर्ट का कोई आदेश नहीं है।