पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ऑपरेटर्स ने कलेक्टर पर लगाया लीज होल्डरों से मिलीभगत का आरोप

ट्रक ऑपरेटर्स ने कलेक्टर पर लगाया लीज होल्डरों से मिलीभगत का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। शहर के बजरी ट्रक ऑपरेटर्स ने टोंक कलेक्टर और खान विभाग के अधिकारियों पर लीज होल्डरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। ऑपरेटर्स का आरोप है कि कलेक्टर ने लीज होल्डरों से मिलकर बजरी की भराई दर में बढ़ौतरी की है। इससे शहर में बजरी महंगी हो गई है।
जानकारी के अनुसार ग्राहक बजरी के भाव जानकर वापस चले जाते हैं। इस कारण ट्रक ऑपरेटर्स का बजरी का कारोबार बंद होने की कगार पर है। हालात यह है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी लोगों को उचित दाम पर बजरी नहीं मिल रही है।

बजरी ट्रक ऑपरेटर्स वेलफेयर एसेसिएशन के अध्यक्ष लेखराज ने बताया कि कलेक्टर और टोंक माइनिंग इंजीनियर को अवैध वसूली पर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि अवैध भराई और वसूली पर रोक लगा सके।
उन्होंने कहा कि खनिज विभाग को बनास नदी में बजरी भराई के समय ही रॉयल्टी और भराई की राशि लेनी चाहिए। इससे अवैध भराई पर रोक लगेगी, जबकि लीज होल्डर लंबी दूरी के बाद रॉयल्टी और भराई राशि ले रहे हैं, जबकि बनास नदी में भराई राशि अलग से वसूल रहे हैं। इससे शहर में बजरी महंगी हो रही है।

उल्लेख है कि कलेक्टर ने तीन दिन पहले बजरी भराई की दरों में 10 रुपए प्रतिटन की बढ़ौतरी कर दी है। अब भराई दर 170 रुपए से बढ़कर 180 रुपए प्रतिटन हो गई है।