पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमिर खान ने मुझे अपना रोल दे दिया और मैं बन गया नत्था

आमिर खान ने मुझे अपना रोल दे दिया और मैं बन गया नत्था

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: फिल्‍म पेज नंबर 16 साइन करने जयपुर आए लोक कलाकार से सिंगर बने नत्‍था।)
जयपुर। मेरे संघर्ष की कहानी शुरू होती है छत्तीसगढ़ की भिलाई से। मैं वहां लोक कलाकार था और सिंगर बनना चाहता था।
परिवार की स्थिति ऐसी थी, कि रोज कुआं खोदो और पानी पियो, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मैं एक्टर बन गया, पीपली लाइव के बाद करीब 10 मूवी की हैं और अब जयपुर में पेज नंबर 16 को साइन करने आया हूं।
यह कहानी है पीपली लाइव जैसी मूवी से किसानों की स्थिति पर ध्यान दिलाने वाले बॉलीवुड कलाकार नत्था उर्फ ओंकारदास सिंह मानिकपुरी की। वे जयपुर में शनिवार को एक मूवी साइन करने आए थे।
इस मौके पर उन्होंने शेयर किए अपने अनुभव। पीपली लाइव के डायरेक्टर ने हमारे गुरु को फोन किया और बोला, कि आमिर खान प्रोडक्शन की एक मूवी के ऑडिशन लेने हैं। हम छत्तीसगढ़ के 10-12 कलाकारों ने ओडिशन दिए। तब मैं ऑडिशन के बारे में जानता तक नहीं था। नत्था ने कहा, ऑडिशन देकर घर आया और फोन आया, कि आमिर खान ने बुलाया है।
मैं उनके पास गया और उन्होंने मुझे कहा, कि मैं अपना रोल तुम्हें दे रहा हूं और अब तुम लीड रोल में हो। मैं कुछ समझ नहीं पा रहा था, लेकिन मूवी करने के बाद बहुत खुशी हुई। आज मैं ओंकारदास से ज्यादा नत्था कहलाना पसंद करता हूं।
उन्होंने बताया, जयपुर में पेज नंबर 16 को साइन किया है। यह एक हॉरर मूवी है, जिसमें मैं फटीलाल की भूमिका में हूं। मूवी के डायरेक्टर शमशाद पठान ने कहा, मूवी की शूटिंग राजस्थान और सिमला में की जाएगी।

अगली स्‍लाइड में क्लिक कर जानिए नत्‍था का क्‍या रहा ऑडिशन का अनुभव।
photo by Vijay Singh.