फोटो: अपनी सहकलाकार के साथ राजीव सिंह।
जयपुर। मैंने न कभी मॉडल बनने की सोची थी और न ही एक्टर। मैंने काम करना शुरू किया और मैं यहां तक पहुंच गया। टीवी एक बेहतरीन माध्यम है, जिससे आप एक्टिंग सीख सकते हैं लेकिन मुझे टीवी की वजह से बहुत हद तक अपनी फिटनेस के साथ समझौता करना पड़ा।
यह कहना है, जयपुर मूल के एक्टर-मॉडल राजीव सिंह का। वे शनिवार को जयपुर में अपने शो और प्यार हो गया के प्रमोशन के लिए आए थे। इस मौके पर उनके साथ शो के रुखसार अहमद, मिशकात वर्मा और कांची भी थे।
याद आती हैं जयपुर की गलियां:
जयपुर हमेशा यादों में रहेगा। हालाकि अब ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता हैं, लेकिन जब भी जयपुर आने का मौका मिलता है जरूर आता हूं। बात की जाए शो की तो मैं सुकेत की भूमिका में हूं, जो रूढ़ीवादी पिता है।
जिम नहीं जाता पाता तो मेकअप रूम को बनाया जिम्नेजियम :
राजीव ने कहा, टीवी में काम ज्यादा करना पड़ता है। यही कारण है, कि मैं जिम नहीं जा पा रहा हूं। अब मैंने अपने मेकअप रूप को ही जिम बना दिया है और सभी साथी भी वहां आकर जिम करते हैं।
वहीं मिशकात वर्मा ने कहा, मैं जयपुर पहली बार आया हूं। लेकिन हमारे शो की कहानी भी जयपुर की है, इसलिए मुंबई में सेट के दौरान ही जयपुर के दर्शन हो जाते हैं। मैं यहां के अतिथि सत्कार से प्रभावित हूं। वहीं कांची ने कहा, मैं अवनी की भूमिका में हूं जो काफी उत्साहित लड़की है। अब हम दोनों की शो में शादी होने वाली है। उन्होंने बताया, मैं स्टार प्लस के लिए ओडिशन देने गई थी। उसी दौरान मुझे यह जी टीवी का शो मिल गया।
सभी फोटो: मनोज श्रेष्ठ
आगे देखें: 'और प्यार हो गया' के कलाकारों की और अधिक तस्वीरें।