- Hindi News
- आरएफएफ: रंगा रंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ राजस्थान फिल्म फेस्टिवल २०१४
आरएफएफ: रंगा-रंग प्रस्तुतियों के बीच हुआ राजस्थान फिल्म फेस्टिवल-२०१४
जयपुर। राजस्थानी गानों की बात हो या मूवी डायरेक्शन की, सभी में राजस्थान का सिनेमा अव्वल रहा। बेस्ट करने वालों को अवॉर्ड मिले और टेलीविजन व बॉलीवुड कलाकारों ने स्थानीय कलाकारों को सराहा। रंगा-रंग कार्यक्रम में राजस्थानी छटा भी बिखरी। नजारा था राजस्थान फिल्म फेस्टिवल-२०१४ के सैकंड एडिशन का, जिसमें राजस्थानी मूवी के कलाकार, निर्माता, निर्देशक, राइटर, डिस्ट्रीब्यूटर्स, प्रमोटर्स ने हिस्सा लिया।
२४ केटेगरी में दिए गए अवॉर्ड:
अवॉर्ड सेरेमनी में २४ कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए गए। कार्यक्रम की डायरेक्टर संजना शर्मा ने बताया, हमारे पास करीब ३० राजस्थानी और हिंदी मूवी की एंट्री आई थी। इसमें से ११ मूवीज ही पैरामीटर्स में खरी उतरी, जिन्हें अवॉर्ड दिए गए। इसमें निर्माता, निर्देशक, राइटर, सिंगर, एक्टर आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजस्थानी कल्चर को दर्शाती परफॉर्मेंस में भी हुईं, जिसमें प्रदेश के फेमस कलाकारों ने रंग बिखेरे। साथ ही बॉलीवुड सिंगर राजा हसन, मॉडल-एक्टर राजीव सिंह, कांची, रुखसार और मशकात ने कार्यक्रम में रंग भरे।