एमएमएस अस्पताल (फाइल फोटो)।
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियो थोरेसिक सर्जरी विभाग रेजिडेंट डॉक्टर्स के अभाव में समस्याओं घिर गया है। दरअसल, एमसीएच रेजिडेंट के दूसरी कॉलेज में प्रवेश हो जाने पर छोड़कर चले गए है और इससे विभाग में वार्ड में भर्ती मरीजों तथा ऑपरेशन थिएटर में परेशानी हो गई है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में हालात ये है कि एमसीएच की आठ सीटें हैं, इसमें से भी चार ने ही ज्वॉइन की थी। अब इनके इस्तीफा देकर जाने से वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल नहीं हो पा रही है।
सूत्रों के अनुसार हालात यह हैं कि सीनियर डॉक्टरों को भी ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। हालांकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने प्रमुख सचिव (मेडिकल शिक्षा) को दुबारा से पत्र लिखकर काउंसलिंग के जरिए प्रवेश लेने की मांग की है। गौरतलब है कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमानुसार 30 सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।