सवाई मानसिंह अस्पताल का फाइल फोटो।
जयपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों का एक अक्टूबर से समय बदल जाएगा। मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों का सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक का रहेगा। यह समय एक अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।
जानकारी के अनुसार जिला व सेटेलाइट अस्पताल दो पारियों में संचालित होगा। प्रथम पारी सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पारी शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे का रहेगा। इधर, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर का भी एक अक्टूबर से सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक का हो जाएगा।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल :
सवाई मानसिंह, महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट, जनाना अस्पताल चांदपोल , जेके लोन, मनोचिकित्सालय, इंस्टीट्यूट ऑफ रेस्पिरेटरी डिजीज, गणगौरी अस्पताल आदि।