जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में रविवार को फिर दो घंटे मेन्टीनेस के चलते सर्वर की स्पीड धीमी रही। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा। दोपहर एक से तीन बजे स्पीड धीमी होने से इमरजेन्सी में आने वाले मरीजों की पर्ची हाथ से बनानी पड़ी। साथ ही ब्लड बैंक व वार्डों में परेशानी हुई।
हालांकि अस्पताल प्रशासन ने पहले से वैकल्पिक इंतजाम कर लिए थे तथा विभागों को सूचित कर दिया था। अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ.अजीत सिंह का कहना है कि रविवार को नए सर्वर के मेन्टीनेस तथा बेक अप प्रक्रिया चलते दो घंटे तक सर्वर की स्पीड धीमी रही। मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पहले से वैकल्पिक इंतजाम कर लिए गए थे।