पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, सीटेट परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, सीटेट परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन किया गया। जयपुर में परीक्षा के लिए 41 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब देरी से पहुंचने वालों के परीक्षा में प्रवेश नहीं करने दिया।

विद्याधर नगर के एमजीपीएस और सीकर रोड के एसवीएम स्कूल में देरी से पहुंचने के कारण कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गए। परीक्षार्थियों ने कहा कि वे कुछ देर ही देरी से पहुंचे थे, आयोजकों को उन्हें राहत देनी चाहिए थे। एमजीपीएस में तो हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके को बुलाना पड़ा।
सीटेट के सिटी कॉर्डिनेटर डॉ. अशोक गुप्ता ने बताया कि जयपुर में दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। पहली पारी में 16 केंद्र और दूसरी पारी में 41 केंद्र थे। पहली पारी में 7767 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6830 उपस्थित रहे और 937 अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में 25083 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 20824 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जबकि 4259 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। गुप्ता ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।