पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैर में भाजपा प्रत्याशी के हार की गाज बिजली कंपनी के एईएन पर गिरी

वैर में भाजपा प्रत्याशी के हार की गाज बिजली कंपनी के एईएन पर गिरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के कारण जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (एईएन) को एपीओ कर दिया है। जयपुर डिस्कॉम के सचिव (प्रशासन) बी.एल. गोयल ने आदेश जारी कर एईएन विजयसिंह रणकबार को छोंकरवाड़ा सबडिवीजन से हटा कर भरतपुर जोन के चीफ इंजीनियर कार्यालय में लगाया है।
उल्‍लेखनीय है कि वैर विधानसभा क्षेत्र की करीब 20 पंचायतें छोंकरवाड़ा सबडिवीजन में आती है। वैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव ने भाजपा के गंगाराम कोली को 25 हजार 108 वोटों से हराया।

बताया जा रहा है कि उपचुनाव के दौरान भाजपा के प्रभारी मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने ग्रामीण व कस्बा क्षेत्रों में लोगों से जनसंपर्क किया था। चुनावों के दौरान लोगों ने ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं होने, घरेलू व कृषि बिजली कनेक्शनों में देरी, ट्रांसफार्मर सहित अन्य सामान नहीं मिलने की शिकायतें की थी। इसके साथ ही बिजली कंपनी के इंजीनियरों की ओर से आमजनता की सुनवाई नहीं होने की भी शिकायतें मिली थी।
विधानसभा के उपचुनाव के नतीजा आते ही जयपुर डिस्कॉम सचिव ने चेयरमैन के तबादला आदेश पर रोक के बावजूद एईएन विजयसिंह को एपीओ कर दिया। वहीं भरतपुर सांसद बहादुरसिंह कोली ने भी एईएन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।