जयपुर। राज्य सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी कर बूंदी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार चौधरी को एपीओ कर दिया है। आईपीएस तेजराज सिंह खरोडिया को बूंदी का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
कार्मिक विभाग के सचिव आलोक गुप्ता के अनुसार खरोडिया वर्तमान में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पद पर कार्यरत है।
प्रमोशन के 5 माह बाद पोस्टिंग:
आरपीएस तेजराज सिंह का प्रमोशन गत पांच मार्च को ही आईपीएस पद पर हो गया था, लेकिन पोस्टिंग के लिए उन्हें पांच माह का इंतजार करना पड़ा।
4 प्रमोटी आईपीएस को अभी भी इंतजार:
आरपीएस से पदोन्नत आईपीएस राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल, जगदीश चंद्र शर्मा और कालूराम रावत को अभी भी पोस्टिंग का इंतजार है। इनका प्रमोशन भी पांच माह पहले ही चुका है।