पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल पटरी पर रखा था लोहे का टुकडा, इसलिए बेपटरी हुई दयोदय एक्सप्रेस

रेल पटरी पर रखा था लोहे का टुकडा, इसलिए बेपटरी हुई दयोदय एक्सप्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस के रेल ट्रैक से बेपटरी होने के बाद बनी जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया पटरी पर लोहे का बडा टुकडा रखा होना पाया है।
सूत्रों के अनुसार ट्रैक की लगातार जांच की गई, लेकिन किसी भी गैंगमैन को यह गड़बड़ी नहीं मिली। यानि किसी शरारती तत्व ने यह काम किया।
गौरतलब है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उसी के पास कॉलोनी है और रेल फाटक भी है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति यहां कभी भी आ-जा सकता है। ऐसे में संभव है कि किसी बालक या शरारती ने यह काम किया हो। अधिकारियों का कहना है कि यदि पटरी में फ्रेक्चर होता तो एक घंटे में गुजर चुकी तीन ट्रेनों में यह हादसा हो सकता था।