पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष सफाई अभियान: जिले में १४४ विद्यालयों में १३८० टन कचरे का निस्तारण

विशेष सफाई अभियान: जिले में १४४ विद्यालयों में १३८० टन कचरे का निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। जिला प्रशासन ने जनभागीदारी से जिले में आयोजित विशेष सफाई अभियान में 144 सरकारी स्कूलों में से 1380 टन कचरे का निस्तारण किया है। सफाई के बाद स्कूलों में स्वच्छता का माहौल बना है। अभियान में बालिका विद्यालयों में प्राथमिकता से श्रमदान व सफाई कार्य किया है।

कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने बताया कि विशेष सफाई अभियान में निगम क्षेत्र के 12 सरकारी स्कूल व ग्रामीण क्षेत्र के 132 राजकीय विद्यालयों में श्रमदान व सफाई कार्य किया गया। अभियान में 21 हजार 158 छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

अभियान में इनकी हुई सफाई :
अभियान में 144 विद्यालयों के परिसरों, 1538 कमरों, 302 बरामदों छतों एवं 291 ब्लेकबोर्ड की सफाई व पेंटिग करवाई गई। स्कूल के 94 खेल मैदानों की सफाई व समतलीकरण व मरम्मत कार्य हुआ। इसके साथ ही 71 वाटर टैंकों व 146 टॉयलेट, 334 यूरिनल्स की सफाई करवाई गई। विद्यालय परिसरों के वृक्षों की कटाई-छंटाई, बढ़ी हुई घास की कटिंग करवाई। विद्यालयों में 71 वाटर टैंकों की भी सफाई करायी गयी। विद्यालयों में अनुपयोगी सामान एवं फर्नीचर आदि को निस्तारण के लिए चिन्हित किया गया। अभियान में जेडीए, नगर निगम व नगरपालिकाओं से 80 जेसीबी व 307 ट्रैक्टर ट्रालियों की व्यवस्था की गई।