जयपुर। चूरू जिले के गांव घांघू के मूल निवासी एवं सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने शनिवार को प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए 2.12 करोड़ रुपए का चैक सौंपा।
सशस्त्र सीमा बल की ओर से दी गई इस राशि का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता में उपयोग हो सकेगा।
गौरतलब है कि घांघू में जन्मे, पले-बढ़े और पढ़े बंशीधर शर्मा पश्चिमी बंगाल कैडर के आईपीएस हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।