प्रतिकात्मक तस्वीर।
जयपुर। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता अब हाइटेक तरीके अपना कर अपना बिल करने के जुगाड़ में लगे है। जयपुर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग की ओर से पिछले दिनों अलवर व भरतपुर में बिजली चोरों के खिलाफ चलाए अभियान में कई मीटरों में चीप लगा कर हाइटेक तरीके से बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए है।
जानकारी के अनुसार इन मामलों में उपभोक्ता चीप व रिमोट के जरिए बिजली चोरी करते थे। बिजली कंपनी के इंजीनियर ऐसे मामलों की जांच में जुटी है।
10 से 20 हजार रुपए में बेचा जाता है यह जुगाड़:
गिरोह बिजली कंपनी के इंजीनियरों की पकड़ में आए बिजली के मीटरों में चिप लगाकर रिमोट से बिजली चोरी करने वाले गिरोह से कई अहम खुलासे हुए हैं। कंपनी के अनुसार यह गिरोह 10 से 20 हजार रुपए लेकर बिजली के मीटर में चीप लगा देते है। इसके साथ ही एक रिमोट भी उपभोक्ता को दे दिया जाता है। इस रिमोट के जरिए उपभोक्ता मीटर को छेड़े बिना बंद व चालू कर सकता है।