पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीटीआई भर्ती में आयुसीमा में छूट की मांग को लेकर धरना मंगलवार को

पीटीआई भर्ती में आयुसीमा में छूट की मांग को लेकर धरना मंगलवार को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आयु सीमा पार कर चुके बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को पीटीआई भर्ती में शामिल करने की मांग उठी है। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से इस मांग को लेकर अब आंदोलन का एलान किया गया है। संघ 23 सितंबर को उद्योग मैदान में धरना देकर इस मामले पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करेगा।

संघ के अध्यक्ष यतीश शर्मा का कहना है कि प्रदेश में माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा में सालों बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। ऐसे में कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं। उन्हें एक बार भी भर्ती में शामिल होने का अवसर नहीं मिला। अगर पीटीआई भर्ती में आयु में छूट देकर इसे न्यूनतम 45 वर्ष कर दिया जाए तो उन्हें राहत मिल सकती है। शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षक भर्ती 2013 में आयुसीमा में छूट देकर उसे 45 वर्ष किया जाए और शारीरिक शिक्षक भर्ती 2013 के रिक्त पड़े 319 पदों को भरा जाए।