पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड को बंधक बनाकर एसबीआई का एटीएम लूटने का प्रयास कूकस की घटना, गश्त पर मौजूद होमगार्ड जवानों क

गार्ड को बंधक बनाकर एसबीआई का एटीएम लूटने का प्रयास कूकस की घटना, गश्त पर मौजूद होमगार्ड जवानों के आने से भागे बदमाश, लाखों रुपए बचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: एसबीआई का एटीएम, लाल घेरे में एटीएम में लगा कैमरा जिसपर बदमाशों ने स्‍प्रे किया।
यपुर। कूकस कस्बे में एसबीआई के एटीएम को शनिवार रात्रि को नकाबपोश तीन बदमाशों ने सिक्यूरिटी गार्ड को बंधक बनाकर गैस कटर से एटीएम को काट डाला। लेकिन उसी वक्त गश्त पर मौजूद होमगार्ड के जवान वहां पहुंच गए। लूटने का प्रयास किया। इससे बदमाश वहां हथियार व उपकरण छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई और सवेरे मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर उपकरणों व एटीएम मशीन से फिंगर प्रिंट लिए।

जानकारी के अनुसार कूकस गांव में स्थित एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक पीआर मीणा ने बताया कि एटीएम में शनिवार दोपहर 10 लाख रुपए डाले थे और एटीएम में करीब 18 लाख रुपए पहले से डाले हुए थे।
देर रात तीन युवक देर रात्रि करीब 1 बजकर 5 मिनट में नकाबपोश में आए तीन युवकों में से दो एटीएम में तैनात गार्ड मोहन के हाथ, पैर बांधकर एक इंजेक्शन लगा दिया और चुपचाप रहने को कहा। युवकों ने गेट आधा बंद कर एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया। तीसरा युवक बाहर ध्यान रखने के लिए खड़ा हो गया। तभी वहां रात्रि गश्त के लिए होम गार्ड शंकर सिंह व दिनेश कुमार ने एटीएम का आधा शटर देखा शक हुआ। जिस पर उन्होंने पास जाकर देखा तो, इतने में भी बाहर से चौकसी कर रहा तीसरा युवक चिल्लाया, जिस पर अंदर से दोनों युवक बाहर आ गए। होम गार्डों को हथियार दिखाकर तीनों युवक फरार हो गए।


सीसीटीवी कैमरे पर किया स्प्रे:
लुटेरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर पैंट स्प्रे कर दिया। इससे पहले एटीएम के बाहर लगे कैमरे व लाईट के तार भी काट दिए।
फोटो: विष्‍णु शर्मा