पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

१११

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बरखा बिष्ट और हसन जैदी।
जयपुर। सोनीपल के नए सीरियल ‘तुम साथ हो जब अपने’ के मुख्य कलाकार मरियम-बरखा बिष्ट और इमरान- हसन जैदी शो के प्रमोशन के लिए सोमवार को जयपुर आएंगे। वे बनीपार्क स्थित एक होटल में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीरियल के बारे में जानकारी देंगे। उसके बाद दोनों कलाकार बाईस गोदाम स्थित एक मॉल में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। यहां शहरवासियों के साथ शो पर आधारित संवादपरक गेम्स खेले जाएंगे। प्रशंसकों से मिलने के बाद दोनों कलाकार शहर की खूबसूरती और यहां के हेरिटेज को निहारते हुए शॉपिंग पर जाएंगे। इस सीरियल की कहानी लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें मां-बेटी के रिश्ते को दिखाया गया है।
आईआईएय यूनिवर्सिटी में 'संचार-ए-मीडिया एक्सपो':
सिटी रिपोर्टर दीआईआईएस विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से दो दिवसीय प्रदर्शनी संचार-ए-मीडिया एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार से होने वाले इस कार्यक्रम में जनसंचार विभाग की छात्राओं की बनाई गई लगभग 20 से 25 लघु फिल्में विज्ञापन फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही फोटोग्राफ्स, मैग्जीन्स और छात्राओं द्वारा बनाए गए अखबार का भी डिसप्ले किया जाएगा। प्रदर्शनी में जनसंचार के विभिन्न माध्यमों फिल्म मेकिंग, एडवरटाइजिंग प्रिंट, रेडियो, टीवी, अखबार और मैग्जीन डिजाइनिंग के क्षेत्र में विशिष्ट कृतियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जेकेके में युवा चित्रकार इरा टाक की पेंटिंग एग्जीबिशन:
जवाहर कला केंद्र की सुदर्शन आर्ट गैलरी में चल रही पेंटिंग एग्जीबिशन का सोमवार को अंतिम दिन है। युवा चित्रकार इरा टाक की इस एग्‍जीबिशन में शब्दों और रंगों से छलके चित्रकारी के नूर ने कला प्रेमियों का दिल जीत रखा है। पेंटिंग्स का असर कुछ ऐसा रहा कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो पेंटिंग पर कलाकार द्वारा लिखी गई शायरीनुमा पंक्तियों का लुत्फ उठाते चले गए। इरा टाक ने एक पेंटिंग में गणपति को नीले रंग से पेंट किया है। इसके पीछे कलाकार की मान्यता है कि गणपति के पिता शंकर का वर्ण नीला था, इसलिए उन्होंने उनके पुत्र को भी उन्हीं के रंग में रंगा है। कलाकार ने कमल के फूल में मां के मखमली हाथों के स्पर्श को महसूस करते हुए कमल वाली पेंटिंग के साथ लिखा है -नरम पंखुड़ियां जैसे मां के हाथों का स्पर्श।
आज यह भी खास:
आध्‍यात्मिक मेला- शहर के आदर्श नगर के दशहरा मैदान में सोमवार को शाम चार बजे से विश्‍व आध्‍यात्मिक मेला शुरू होगा।
संबलन अभियान- सर्वशिक्षा अभियान की ओर से प्रदेश के 6 हजार स्कूलों में संबलन अभियान का पहला चरण आज से शुरू होगा। करीब 3 हजार शिक्षा अधिकारी स्कूल अवलोकन के दौरान कक्षा 2 से 8 में से किन्हीं तीन कक्षाओं के बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन करेंगे।
एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर- जनपथ स्थित विद्युत भवन परिसर में आज निशुल्क एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।