पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

३३३

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। गुलाबीनगरी में अगले दो सप्ताह में स्क्वैश के दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित होंगे। 24 सितंबर से यहां जयपुर जूनियर ओपन टूर्नामेंट होगा, जिसमें देश के सभी शीर्ष जूनियर खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं 30 सितंबर से जेएसडब्ल्यू इंडियन स्क्वैश चैलेंजर सर्किट चैंपियनशिप आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में देश-विदेश के 30 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

टूर्नामेंट निदेशक सुरभि मिश्रा ने बताया कि दोनों ही आयोजन जयपुर क्लब में होंगे। जयपुर जूनियर ओपन में 10 कैटेगरी में मुकाबले होंगे। इसके लिए 350 से अधिक एंट्री चुकी हैं। इसमें बालक बालिका वर्ग के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 अंडर-19 वर्ग के मैच होंगे। कुश कुमार को छोड़कर देश के प्रमुख जूनियर खिलाड़ी इसमें चुनौती पेश करेंगे।