जयपुर। जिला प्रशासन व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने नगर निगम चुनावों के लिए तैयार वोटर लिस्ट पर सोमवार शाम तक दावा व आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद वोटर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
वहीं रविवार को पोलिंग बूथ पर लगाए विशेष अभियान में लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन किया है।
मतदाता सूची में शामिल मतदाता ही नगर निगम के पार्षद बनाने के लिए वोट डाल सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 22 सितंबर तक इस मतदाता सूची पर दावा व आपत्तियां मांगी हैं।
इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपना नाम जुड़वाने व हटाने के साथ ही गलत नाम की शिकायत भी कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से 30 सितंबर तक दावों एवं आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर तक पूरक सूचियां तैयार की जाएंगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर को होगा।