पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन फीका रहा संबलन अभियान, स्कूलों में नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र

पहले दिन फीका रहा संबलन अभियान, स्कूलों में नहीं पहुंचे प्रश्न पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) की ओर से नए सत्र में संबलन अभियान का पहला चरण सोमवार से प्रारंभ किया गया। पहले दिन अभियान फीका रहा। बच्चों से जो मॉडल प्रश्न पत्र भराए जाने थे, वे स्कूलों में पहुंचे ही नहीं। अब अभियान का मुख्य कार्यक्रम मंगलवार व बुधवार को होगा।
अभियान को लेकर शुक्रवार को शिक्षा संकुल में मीटिंग हुई थी। इसके बाद शनिवार व रविवार का अवकाश आ गया। इस कारण जिलों के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों को दिए गए मॉडल प्रश्न पत्र स्कूलों तक नहीं पहुंच सके। अब मंगलवार को अधिकारी स्कूलों का दौरा करेंगे।
इस अभियान में जुलाई-अगस्त में हुई पढ़ाई के आधार पर ही विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल की जांच की जाएगी। इन दो महीनों में पढ़ाए गए सिलेबस के आधार पर ही एसएसए ने मॉडल प्रश्न पत्र तैयार करवाए हैं।
करीब तीन हजार शिक्षा अधिकारी स्कूल अवलोकन के दौरान कक्षा दो से आठ में से किन्हीं तीन कक्षाओं के बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन करेंगे।