पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड की उत्तर पुस्तिका के अंकों में कांट छांट करने का एक और मामला सामने आया

बोर्ड की उत्तर पुस्तिका के अंकों में कांट छांट करने का एक और मामला सामने आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में अंकों के हेरफेर का एक और मामला सामने आया है। इमली फाटक जनकपुरी निवासी नरेंद्र सिहं ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे अजीत सिंह की उत्तरपुस्तिका में अंकों में कांट छांट करके 15 अंक कम कर दिए। इससे उसका प्राप्तांक प्रतिशत घट गया।
एक दिन पहले ही गंगापुर सिटी में भी दसवीं की छात्रा आस्था अग्रवाल की हिंदी की उत्तर पुस्तिका में अंकों में हेरफेर करके 15 अंक कम करने का मामला सामने आया था। आस्था इस कारण दसवीं की मेरिट में टॉप आने से वंचित हो गई।
इमली फाटक निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि अजीत ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। उसको अंग्रेजी में केवल 22 अंक मिले। संदेह होने पर उसने उत्तरपुस्तिका की सत्यापित प्रतिलिपि मांगी। उत्तर पुस्तिका देखकर वे चौंक गए। कई सवालों में अंकों में काट छांट की गई थी। इससे उसके करीब 15 अंक कम हो गए।
नरेंद्र ने इसकी शिकायत बोर्ड सचिव और अध्यक्ष को की। लेकिन आज तक इस मामले में बोर्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अजीत इस परीक्षा में 62 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ है। अंकों में कांट छांट नहीं की जाती तो उसका प्राप्तांक प्रतिशत बढ़ सकता था।