पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमपीएस स्कूल हुआ एजुकेशन वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित

एमपीएस स्कूल हुआ एजुकेशन वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अवॉर्ड लेते स्कूल के शिक्षा सचिव राधा बल्लभ अजमेरा, प्राचार्य अशोक वैद व कार्यालय अधीक्षक हेमंत असावा ।
जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों व नवाचारों का प्रयोग कर शिक्षा को नया मुकाम देने के योगदान में जवाहर नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल को दिल्ली में एजुकेशन वर्ल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
उल्‍लेखनीय है कि यह अवॉर्ड स्कूल के शिक्षा सचिव राधा बल्लभ अजमेरा, प्राचार्य अशोक वैद व कार्यालय अधीक्षक हेमंत असावा ने ग्रहण किया। स्कूल ने राजस्थान में बॉयज डे स्कूल वर्ग में प्रथम स्थान व ऑल इंडिया रैंकिंग में 28वां स्थान प्राप्त कर ना केवल प्रदेश अपितु पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
यह अवॉर्ड विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की गुणवत्ता, शैक्षणिक प्रतिष्ठा, सह -शैक्षिक गतिविधियां, खेल - शिक्षा जीवन - कौशल शिक्षा लीडरशिप मैनेजमेंट क्षमता छात्र का व्यक्तिगत व सर्वतोमुखी विकास,अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी आदि आधारभूत तथ्यों की बुनियाद पर दिया गया है।