जयपुर। प्रदेश में अटकी करीबन 70 हजार भर्तियों के लिए एसएलपी वापिस लेकर जल्द भर्ती करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय में नर्सेज ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संविदा पर कार्यरत नर्सेज ने सोमवार को अटकी भर्तियों की मांग के लिए चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को ज्ञापन दिया।
सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया, तो दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा। राठौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी के लिए आवेदन किया जा चुका है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। एसएलपी के वापिस लेने के बाद तुरंत नियुक्ति दे दी जाएगी। हमने पहले से सारी प्रक्रिया पूरी कर रखी है।