पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू बोर्न को विटामिन के इंजेक्शन की निशुल्क सुविधा

न्यू बोर्न को विटामिन-के इंजेक्शन की निशुल्क सुविधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर।
जयपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में न्यू बोर्न बच्चे को विटामिन-के इंजेक्शन लगाने की निशुल्क सुविधा शुरू हो गई है। इससे नवजात बच्चों की होने वाली मौतों पर भी नियंत्रण किया जा सकेगा।
मिशन के अतिरिक्त निदेशक (नेशनल हैल्थ मिशन) नीरज.के.पवन ने बताया कि इससे प्री-मेच्योर तथा कम वजनी बच्चे तथा इंटरनल ब्लीडिंग को रोका जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने दो साल पहले ही न्यू बोर्न बच्चे को विटामिन-के इंजेक्शन की निशुल्क लगाने की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे।
कहां-कहां है उपलब्‍ध है इंजेक्शन ?
यह सुविधा जिला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्रसूता केन्द्र आदि पर निशुल्क सुविधा राज्य के 1665 डिलीवरी पोइन्ट्स पर उपलब्ध है।