पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद का सीरीयल नहीं, देखेंगे बिग बॉस

खुद का सीरीयल नहीं, देखेंगे बिग बॉस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जयपुर में सीरियल को प्रमोट करने पहुंचे हसन जैदी और बरखा बिष्‍ट।
जयपुर। सीरियल 'तुम साथ हो जब अपने' के प्रमोशन के लिए सोमवार को जयपुर आए शो के मुख्य कलाकार हसन जैदी ने अजीब लेकिन कुछ हद तक सही दलील देते हुए बताया स्‍पोर्ट्स से लड़कियाें की दूरियां क्‍यों बनी हुई हैं। जैदी कहते हैं कि अधिकतर लड़कियों का सपना होता है कि वह पसंदीदा स्पॉर्ट्स में कॅरियर बनाए लेकिन धर्म के नाम पर आज भी लड़कियों पर बड़ी रोक टोक की जाती है। कुछ परिवारों में तो लड़कियों को स्पॉर्ट्स में सिर्फ इसलिए नहीं जाने दिया जाता क्यूं कि वहां शॉर्ट्स पहनने होते है देर रात तक कोच प्रेक्टिस करवाते हैं।
जैदी ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा कि सीरियल 'तुम साथ हो जब अपने' की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। इसमें मैं एक मुस्लिम परिवार की लड़की के टेनिस प्लेयर बनने के सपने को पूरा करता हूं। जैदी सोमवार को जयपुर में इसी सीरियल को प्रमोट करने आए थे। उनके साथ इस मौके पर कलाकार बरखा बिष्ट ने भी थी।
देखेंगे बिग बॉस :
जैदी और बरखा ने इस माैके पर कहा कि हमें हमारे शो की सारी कहानी पता है, शूटिंग के दौरान सब देख चुके होते है ऐसे में हमें हमारे शो को देखने में ज्यादा रूचि नहीं है इस सीरीयल का प्राइम टाइम पर आने का थोड़ा अफसोस भी है लेकिन अब बिग बॉस शुरू हो गया है ऐसे में हम दोनों बिग बॉस देखना पसंद करेगे।

बरखा ने खोला फिटनेस का राज:
अपनी फिटनेस का राज बताते हुए बरखा कहती हैं कि जिम में हर हफ्ते कोई ना कोई नई एक्सरसाइज या इक्यूप्मेंट्स आते है। लेकिन मेरा मानना है कि अपने आपको फिट रखने के लिए रनिंग से बेस्ट कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती इसलिए मैं रोज सुबह 5 कि.मी की दौड़ लगाती हूं।

3 साल की है बेटी, करना होता है परिवार और प्रोफेशन को बैलेंस:
बरखा कहती हैं कि मेरे 3 साल की बेटी है। ऐसे में शूटिंग और घर का बैलेंस करके चलती हूं। बेटी के साथ रोज सुबह 1 घंटा बिताती हूं। उसके बाद सुबह आठ बजे तक शूटिंग के लिए निकलना होता है। हफ्ते के तीन दिन बेटी को शूटिंग पर साथ ले आती हूं। ताकि थोड़ा समय उसके साथ सेट पर ही बिता सकूं।
सभी फोटो: मनोज श्रेष्‍ठ
आगे देखें: जयपुर पहुंचे हसन जैदी और बरखा बिष्‍ट की और अधिक तस्‍वीरें।