पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज खोलने की मांग को लेकर मूक बधिर बच्चों ने दिया धरना

कॉलेज खोलने की मांग को लेकर मूक बधिर बच्चों ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। कॉलेज खोलने की मांग को लेकर मूक बधिर बच्चे सोमवार को उद्योग मैदान में धरने पर बैठ गए। धरने में पोद्दार मूक बधिर स्कूल के आठवीं से 12वीं तक के कई बच्चे और बारहवीं पास कर चुके राज्यभर के बच्चों ने धरने में हिस्सा लिया।
इन बच्चों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे मंगलवार को भूख हड़ताल कर सकते हैं। बच्चों ने अपनी मांग समझाने के लिए दुभाषिए को भी मौके पर बुला रखा था।
पोद्दार मूक बधिर स्कूल के अनुभव मूक बधिर अभिभावक संघ के सचिव योगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि बजट में इन बच्चों के लिए जयपुर में गांधी सर्किल स्थित पोद्दार स्कूल या राजस्थान यूनिवर्सिटी में कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी लेकिन अब तक इस घोषणा पर कुछ नहीं हुआ। इससे इन बच्चों का यह सत्र बेकार जा रहा है। सबसे पहले कला संकाय शुरू किया जाना है।
वे अपनी मांग को लेकर शिक्षामंत्री से भी मिल चुके हैं। जोशी ने बताया कि बच्चों ने अब सरकार को भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।