जयपुर। प्रदेश में सर्पदंश के बाद लगने वाले एएसवी इंजेक्शन की कमी को पूरा करने के लिए तीन हजार और इंजेक्शन मंगाए गए हैं।
प्रदेश को सोमवार को तीन हजार इंजेक्शन और मिल गए हैं। कंपनी ने जयपुर के ड्रग वेयर हाउस सहित जरूरतमंद स्थानों पर ये इंजेक्शन रखवाए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में एएसवी इंजेक्शन की कमी के कारण 100 से अधिक मौते हों चुकी हैं और विधानसभा में यह मामला उठ चुका है। इस मामले को सबसे पहले भास्कर डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।