पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश में बिजली संकट, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती

प्रदेश में बिजली संकट, कस्बों व ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। तापमान बढ़ने के साथ ही प्रदेश में फिर से बिजली संकट खड़ा हो गया है। सरकारी बिजली वितरण कंपनियों ने सोमवार को छोटे कस्बों व ग्रामीण इलाकों में दो से तीन घंटे की अघोषित बिजली कटौती की है। अकेले जयपुर डिस्कॉम में 80 फीडर से जुड़े करीब 800 गांवों में बार बार ट्रिपिंग से बिजली बंद रही। बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
बारिश का दौर समाप्त होने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। इससे पिछले सप्ताह की तुलना में सोमवार को बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जयपुर शहर में पिछले सप्ताह की तुलना में सोमवार को 20 लाख यूनिट बिजली की मांग ज्यादा रही।
लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी ने सितंबर में बिजली कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद बार बार कटौती से लोगों का आराम हराम हो गया है। लोगों ने बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।