जयपुर। जलदाय विभाग के सिटी सर्किल में सोमवार को तकनीकी कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है। सालों बाद हुए प्रमोशन से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सिटी सर्किल में 50 तकनीकी कर्मचारियों का प्रमोशन किया है। इसमें से 17 को मीटर इंस्पेक्टर, 30 मीटर रीडर, तीन इलेक्ट्रिशियन पदों पर पदोन्नति की स्वीकृति दी गई है।
राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने तकनीकी कर्मचारियों का प्रमोशन होने पर चीफ इंजीनियर, मुख्य कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अफसरों का आभार जताया है। इसके साथ ही संघ के प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजय ने फिटर, पंप चालक, मिस्त्री, एमआरटी, लाइनमैन सहित अन्य पदों पर भी प्रमोशन करने की मांग की है।