मुंबई की विदुषी गायिका देवकी पंडित (फाइल फोटो)।
जयपुर। सुर साहित्य कला संस्थान एवं रवींद्र मंच सोसायटी की ओर से मंगलवार को मुंबई की विदुषी गायिका देवकी पंडित का शास्त्रीय गायन होगा। समाजसेवी कमला गुप्ता स्मृति संगीत संध्या में यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे रवींद्र मंच पर आयोजित किया जाएगा।
संगीत संस्था के अध्यक्ष शास्त्रीय गायक हनुमान सहाय (वनस्थली वाले) संरक्षक मुरारीलाल गुप्ता ने बताया कि अब हर वर्ष 23 सितम्बर को यह कार्यक्रम कराया जाएगा जिसमें शास्त्रीय संगीत एवं राजस्थान की विशिष्ट गायन शैलियों पर विचार-विमर्श भी किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
वनस्थली विद्यापीठ का एनुअल फंक्शन आज:
वनस्थली विद्यापीठ का एनुअल फंक्शन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल, निशंक होंगे। प्रो. चित्रा पुरोहित, अध्यक्ष, वनस्थली विद्यापीठ समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
पॉलीथीन मुक्त शहर जनशिक्षा अभियान:
राजधानी को पॉलीथीन फ्री बनाने के लिए मंगलवार को जनशिक्षा अभियान शुरू होगा। इसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे से शहर के अंबेडकर सर्किल से होगी। इसका आयोजन नेचर क्लब ऑफ राजस्थान एवं जयपुर नगर निगम की ओर से किया जा रहा है।
आध्यात्मिक भजन संध्या:
झोटवाड़ा के खिरणी फाटक स्थित अमर नगर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन गिर्राज मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
विश्व शांति आध्यात्मिक मेला:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विश्व शांति आध्यात्मिक मेला। इसका आयोजन आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान किया जा रहा है। सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले इस मेले का आयोजन रात 10 बजे तक होगा।