पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीस कमेटी को ८ हजार निजी स्कूलों ने दी आय व्यय की जानकारी

फीस कमेटी को ८ हजार निजी स्कूलों ने दी आय व्यय की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। निजी शिक्षण संस्थाएं फीस निर्धारण कमेटी की सोमवार को शिक्षा संकुल में बैठक हुई। एसएसए सभागार में हुई इस बैठक में कमेटी ने ऑनलाइन फीस तय करने के फॉर्मूले का प्रजेंटेशन देखा।
कमेटी के सदस्यों के साथ इस दौरान डीईओ व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही फीस तय करने का फॉर्मूला बनाया गया है।
शर्मा ने बताया कि अब तक फीस कमेटी के पोर्टल पर 12 हजार निजी स्कूल पंजीकृत हो चुके हैं। इसमें से आठ हजार निजी स्कूलों ने तो अपनी आय व्यय की जानकारी भी लॉक कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लॉक होने वाली जानकारी की तुरंत जांच करके फीस कमेटी को भेजें, ताकि फीस निर्धारण के काम शुरू हो सके।