जयपुर। सार्वजनिक क्षेत्र के विजया बैंक ने एमएमजी स्केल-II में परिवीक्षाधीन प्रबंधक सुरक्षा (सुरक्षा अधिकारी) के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार्य होंगे।
योग्यता:
स्नातक डिग्री।
अनुभव:
थल सेना/नौसेना/वायुसेना में 5 वर्ष की कमीशन प्राप्त सेवा अथवा एएसपी/डीएसपी स्तर की 5 वर्ष की सेवा अथवा अर्द्धसैनिक बल में समान स्तर के पद पर 5 वर्ष की सेवा की हुई हो।
चयन प्रक्रिया :
चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क :
300 रु तथा सूचना प्रभारों के लिए 50 रु। एससी/एसटी के िलए 50 रु।
आवेदन प्रक्रिया :
बैंक की वेबसाइट www.vijayabank.com पर जाकर आवेदन करें।
पंजीकरण की अंतिम तिथि :
3 अक्टूबर 2014 तक कराना जरूरी है।
उम्र:
1 अगस्त 2014 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चािहए।
वेतनमान:
19,400-28,100 रु प्रतिमाह। इसके अतिरिक्त बैंक िनयमों के अनुसार िवभिन्न भत्ते, लाभ, अवकाश नकदीकरण का लाभ भी िदया जाएगा।
परिवीक्षा:
अवधि दो वर्ष।
डाक पता :
ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवार को कंप्यूटर जनरेटेड ऑनलाइन पंजीकृत आवेदन का प्रिंट आउट लेना होगा। प्रिंट आउट को साधारण डाक से विजया बैंक, पी.ओ. बॉक्स नं. 5136, जीपीओ बेंगलुरु -560001 पते पर 17 अक्टूबर 2014 तक भेजना होगा। लिफाफे पर ‘विजया बैंक में परिवीक्षा प्रबंधक सुरक्षा के पद हेतु आवेदन 2014-15 (पद कोड सं. 1) जरूर लिखें।
यह भी पढ़ें: