फोटो: अभिनेता आदित्य पंचाेली के साथ 'मुंबई कैन डांस साला' की मुख्य नायिका आशिका शर्मा।
जयपुर। बार डांसर्स को केन्द्र में रखकर बनी एक और फिल्म 'मुंबई कैन डांस साला' अगले महीने रिलीज होने जा रही है।
राखी सावंत, आदित्य पंचोली, मुकेश तिवारी, और शक्ित कपूर अभिनित इस फिल्म में मुख्य किरदार जोधपुर की आशिमा शर्मा निभा रही हैं। आशिमा की यह पहली फिल्म है और इसी के साथ वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी सप्ताह फिल्म की आखिरी दिन की शूटिंग मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियों में सम्पन्न हो चुकी है। अब देखना है कि 31 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म और आशिमा बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल-धमाल करते हैं।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म से न सिर्फ राजस्थान की आशिमा शर्मा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं बल्िक इसके निर्माता और निर्देशक भी राजस्थान से ही हैं। हाल ही जयपुर की अलग-अलग लोकेशन पर मूवी की शूटिंग की गई थी, जिसमें आशिमा शर्मा, शक्ति कपूर, मुकेश तिवारी, राखी सावंत, प्रशांत नारायण, किरण जजनानी ने हिस्सा लिया था।
आखिरी दिन जुटे सारे कलाकार, फिल्माया गया अदालत का दृश्य:
फिल्म की शूटिंग का लास्ट डे हुई शूटिंग पर यूनिट के सभी कलाकार लीड एक्ट्रेस आशिमा शर्मा के साथ आए। इसमें प्रशांत नारायण, आदित्य पंचोली, मुकेश तिवारी, पंकज बैरी, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, सुहासिनी मुले, राखी सावंत और शक्ति कपूर शामिल थे। यहां अदालत का दृश्य फिल्माया गया।
31 अक्टूबर को होगी रिलीज:
प्रदेश के फिल्म निर्माता रंजीत शर्मा और लेखक व निर्देशक सचिन्द्र शर्मा ने बताया, गीत-संगीत बप्पी लाहिड़ी व सुनिधि चौहान, गीत डॉ. दीपक स्नेह और शब्बीर का है। बार डांसरों पर आधारित इस मूवी को 31 अक्टूबर 2014 को प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म में ये स्टार आएंगे नजर:
फिल्म के कलाकार हैं नवोदित आशिमा शर्मा, प्रशांत नारायण, आदित्य पंचोली, राखी सावंत, किरण जनजानी, पंकज बेरी, मुश्ताक खान, सुहासिनी मुले, गार्गी पटेल, प्रदीप अग्रवाल, वी आई पी, मनोज मारू, राहुल सूद, साथ में मुकेश तिवारी और शक्ति कपूर।