फोटो: उद्योग मैदान में धरने पर बैठे शारीरिक शिक्षक।
जयपुर। राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से पीटीआई भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर मंगलवार को उद्योग मैदान में धरना दिया गया। इस मौके पर राज्यभर से बेरोजगार शारीरिक शिक्षक धरने में पहुंचे।
उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्दी से जल्दी मांग पूरी करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष यतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा में सालों बाद भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। ऐसे में कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं। उन्हें एक बार भी भर्ती में शामिल होने का अवसर नहीं मिला। अगर पीटीआई भर्ती में आयु में छूट देकर इसे न्यूनतम 45 वर्ष कर दिया जाए तो उन्हें राहत मिल सकती है।
रिक्त पड़े पदों को जल्दी भरा जाए:
शर्मा ने कहा कि शारीरिक शिक्षक भर्ती 2013 में आयुसीमा में छूट देकर उसे 45 वर्ष किया जाए और शारीरिक शिक्षक भर्ती 2013 के रिक्त पड़े 319 पदों को भरा जाए।
फोटो व वीडियो: राजकुमार शर्मा
आगे देखें: धरने पर बैठे शारीरिक शिक्षकों का वीडियो।