पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में परिवर्तन, अब १५ व १६ अक्टूबर को होंगे

शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में परिवर्तन, अब १५ व १६ अक्टूबर को होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर स्थित शिक्षा संकुल।
जयपुर। शिक्षा विभाग ने एनवक्त पर जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथियों में परिवर्तन किया है। नई तिथियों के अनुसार अब शैक्षिक सम्मेलन 15 व 16 अक्टूबर को होंगे। पहले इन सम्मेलनों की तिथि 26 व 27 सितंबर घोषित की गई थी। विभाग के उप सचिव नसीरुद्दीन कुरैशी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। तिथियां बदलने का कोई कारण नहीं बताया गया।

एनवक्त पर तिथियां बदलने का शिक्षक संगठनों ने विरोध किया है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के अतिरिक्त महामंत्री शशिभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार को अगर तिथियां बदलनी थी तो पहले आदेश निकाले जाने चाहिए थे। अब वे जगह बुक कर चुके हैं, टेंट, हलवाई सहित अन्य चीजों को बुक कर चुके हैं। पंपलेट आदि छपवाने पर संगठन खर्चा कर चुके हैं। ऐसे में अचानक तिथियां बदलने से उन्हें परेशानी हो रही है।