पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्टिलाइजर वितरण की व्यवस्था चुस्त बनाएंगे : मेघवाल

फर्टिलाइजर वितरण की व्यवस्था चुस्त बनाएंगे : मेघवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। केंद्रीय उर्वरक राज्य मंत्री निहालचंद मेघवाल ने बारां जिले में फर्टिलाइजर वितरण व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने का भरोसा दिलाया है। मेघवाल बारां के मिनी सचिवालय में आयोजित उर्वरकों की वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने संबंधी बैठक को सं‍बोधित कर रहे थे।
बैठक में कृषि मंत्री प्रभू लाल सैनी, विधायक ललित मीणा व रामपाल मेघवाल, जिला कलेक्टर ललित कुमार गुप्ता और सभी संबंधित विभागों व संस्थाओं के आला अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह ने उर्वरकों की उपलब्धता पर कहा कि जो ट्रक उर्वरकों के ट्रांसपोर्ट में सहयोग नहीं करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि काश्तकारों को उर्वरकों की आपूर्ति समय पर हो। इस वर्ष अच्छी बरसात होने से उर्वरक की आवश्यकता अधिक रहेगी। कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिडला ने परिवहन की समुचित व्यवस्था करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आम काश्तकार को राहत मिले और उसे खाद की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में बताया गया कि सरकार द्वारा साल 2014-15 के बजट में दो लाख मीट्रिक टन यूरिया, 0.50 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 0.50 लाख मीट्रिक टन एसएसपी यानी कुल मिलाकर तीन लाख मीट्रिक टन उर्वरकों के अग्रिम भंडारण का इंतजाम किया जा रहा है।
2014 के खरीफ सीजन यानी अप्रेल से अगस्त तक राज्य में 5,16,591 टन यूरिया की आपूर्ति की जा चुकी है। साथ ही, 2,03,917 मीट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति भी की गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि सितंबर, 2014 के लिए भारत सरकार द्वारा 1,63,100 मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि बारां जिले में उर्वरकों की आपूर्ति में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।