सिल्क एग्जिबिशन की प्रतिकात्मक तस्वीर।
जयपुर। नवरात्रि व दिवाली से पहले शहर में शॉपिंग फेस्ट और एग्जिबिशन्स का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में एसोसिएशन ऑफ कोऑपरेशन एंड अपैक्स सोसायटी ऑफ हैंडलूम की ओर से सिल्क एग्जिबिशन का आयोजन किया गया है। यहां लेडीज के साथ सिल्क साडि़यों के साथ ही होम डेकोर और खास सिल्क प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए गए हैं।
शहर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में यह एग्जिबिशन 4 अक्टूबर तक चलने वाली है। जानकारी के अनुसार इस एग्जिबिशन में देशभर के एग्जीबिटर्स ने करीब 51 स्टॉल्स लगाई हैं।
एग्जिबिशन में यह खास:
एग्जिबिशन में सिल्क व बनारस साडियां, बगरू प्रिंट साड़ी, बेड कवर, परदे, स्टोल,
कश्मीरी शॉल और कुर्तियां डिस्पले की गई हैं। एग्जिबिशन इंचार्ज जे.पी कोठारी ने बताया कि शहरवासियों के लिए विंटर फेस्टिवल के प्रोडक्ट्स डिस्पले किए गए हैं। एग्जिबिशन का समय सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक रखा गया है।