पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के २२ अधिकारी पदोन्नत

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के २२ अधिकारी पदोन्नत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: राजस्‍थान सचिवालय का फाइल फोटो।)
जयपुर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के 22 अधिकारियों को विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर पदोन्नत किया है।
संयुक्त निदेशक पी.के. मीणा एवं जितेन्द्र कुमार माथुर (सेवानिवृत्त) को अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

उप निदेशक दिनेश चन्द्र सक्सैना, नानगराम बिलूनिया एवं श्याम सुंदर जोशी को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
अतिरिक्त सहायक निदेशक राधेश्याम कोली (सेवानिवृत्त), के. के. व्यास और अरुणेश कुमार शर्मा को उप निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी यादवेंद्र कुमार सैन, ओमप्रकाश चंद्रोदय, दीपक दत्त आचार्य, राजेश कुमार व्यास, महेश चन्द्र शर्मा, अमर सिंह चौहान, उषा भील, राम प्रसाद जाट, रेणु जुनेजा, श्रवण कुमार, कमलेश शर्मा, नर्बदा इंदौरिया एवं मनमोहन हर्ष को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति दी गई है।

कैमरामैन प्रवीण कुमार शर्मा को मुख्य फोटो अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।