(फोटो: राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान को ज्ञापन सौंपते हुए।)
जयपुर। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान से हज कमेटी की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। सोसायटी की ओर से इस संबंध में खान को ज्ञापन देकर जल्दी से जल्दी इस मामले पर उचित कदम उठाने की मांग रखी है।
सोसायटी के महासचिव हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि ज्ञापन में हज कमेटी की अव्यवस्थाओं की पोल खोली गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य हज कमेटी की लापरवाही के कारण इस बार एयर इंडिया के विमान मिले, जो समय पर नहीं आए। इससे हजयात्रियों को होटल में ठहरना पड़ा। परेशान हजयात्री 20 से 30 घंटे देरी से रवाना हुए। हज हाउस की ऊपरी मंजिल के लिए सरकार ने दो करोड़ रुपए दिए थे, जो समय पर काम शुरू नहीं होने के कारण लैप्स हो गए।
photo by Vinod Mittal.