पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कल स्टूडेंट्स के बीच होंगे रविंद्र उपाध्याय

कल स्टूडेंट्स के बीच होंगे रविंद्र उपाध्याय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो: हैप्पी न्यू ईयर में आवाज दे चुके जयपुर के रविंद्र बुधवार को एक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स से रूबरू होंगे।)
जयपुर। शाहरूख खान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में आवाज दे चुके जयपुर के रविंद्र उपाध्याय बुधवार को स्टूडेंट्स से एक कार्यक्रम के सिलसिले में रूबरू होंगे। मानसरोवर स्थित दी आईआईएस यूनिवर्सिटी की राष्‍ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राज्य स्तरीय देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फूड एवं सिविल सप्लाईज़, सुबोध अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। छात्र-छात्राओं की गायन क्षमता के आधार पर उन्हें पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जजों के पैनल में मौजूद होंगे केसरिया बालम फेम बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय। इन्होंने हाल ही हैप्पी न्यू ईयर फिल्म में अपनी आवाज़ दी है।
मशहूर सितारवादक अंकित भट्ट एवं क्लासिकल सिंगर डा प्रेम दवे भी जज की भूमिका में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में विजयनगर, कोठपुतली, सीकर, भीलवाड़ा आदि राज्य के कोने-कोने से विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं भाग लेंगे।
आगे की स्‍लाइड में क्लिक कर देखिए रविंद्र के और फोटोज।
photos by Yasmeen Siddiqui.