पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदा मानसून...., अब मानसून की आस अगले साल

विदा मानसून...., अब मानसून की आस अगले साल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। आखिरकार मौसम विभाग ने मंगलवार को मानसून के लौटने की घोषणा कर दी। मौसम विभाग बीते 10 दिनों से अच्छी बारिश न होने के कारणों पर गौर कर रहा था। कुछ दिनों से तो प्रदेश में बिल्कुल ही बारिश नहीं हुई थी।
शुरू शुरू में यह अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रदेश में मानसून की बारिश बहुत ही कम होगी। एक तरह से सूखा का वातावरण होगा लेकिन इंद्रदेव की मेहरबानी से इस साल मानसून की बारिश उम्मीद से ज्यादा हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन फीसदी और जल संसाधन विभाग के अनुसार 1.64 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। इसमें भी खास बात यह है कि बीते साल 14 जून से 16 अक्टूबर तक यानी 124 दिन मानसून की बारिश हुई थी। इस बार महज तीन जुलाई से 23 सितंबर तक यानी महज 82 दिनों में अधिक बारिश दर्ज हुई है।