पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मनाएंगे २५ सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस

नहीं मनाएंगे २५ सितंबर को फार्मासिस्ट दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेश में सरकार की ओर से फार्मासिस्टों की भर्ती तथा एक्ट की पालना नहीं होने पर गुरुवार को फार्मासिस्ट दिवस (25 सितंबर) नहीं मनाने का निर्णय किया गया है।
यह निर्णय फार्मा यूथ वेलफेयर संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण सैन की अध्यक्षता में मंगलवार को लिया गया। प्रवीण का कहना है कि भाजपा सरकार को एक साल होने वाला है, लेकिन अभी तक भर्ती नहीं करके बेरोजगार फार्मासिस्टों के साथ न्याय नहीं कर रही है।
उन्‍होंने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री, मुख्य सचिव को पत्र लिखने के बावजूद कुछ नहीं हुआ है। साथ ही अभी तक सुप्रीम कोर्ट में दायर एसएलपी भी वापस नहीं लेने पर रोष व्याप्त है।