जयपुर। ई-मित्र व सीएससी केंद्र के काउंटरों पर लोगों को पानी, बिजली के बिल जमा कराने की रसीद नहीं देने व दुबारा से राशि जुड़ने कर आने की शिकायतों को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है।
कलेक्टर ने लोगों को ई-मित्र व सीएससी काउंटर पर भुगतान करने के बाद कम्प्यूटराइज्ड रसीद लेने की सलाह दी है। ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
जिला कलक्टर व जिला ई-गवर्नेस सोसायटी के अध्यक्ष कृष्ण कुणाल ने बताया कि बिजली, पानी व टेलीफोन के बिल भुगतान के एवज में बिल की राशि के अतिरिक्त राशि का भुगतान न करें।
यदि किसी कियोस्क पर निर्धारित सेवा शुल्क से अधिक राशि वसूल की जा रही हो तो इसकी शिकायत टेलीफोन नं. -0141-2209052 व 2203950 पर करें।