जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर पुरस्कार के लिए प्रस्ताव मांगे हैं।
कला-साहित्य, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वृद्घ कल्याण आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सेवानिवृत राज्य कर्मचारियों के संघ, संस्था तथा स्वयंसेवी संस्थाओं को पुरस्कृत करने के लिए 26 सितम्बर तक प्रस्ताव मांगे गए। एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक सुवालाल ने बताया कि संबंधित संस्थाएं 26 सितम्बर तक विभागीय जिलाधिकारी के कार्यालय में अपना प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकती हैं। राज्यस्तरीय समारोह एक अक्टूबर को प्रात: 10 बजे होगा।